Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया.
मुंबई, 11 अप्रैल : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.98 अंक टूटकर 59,048.20 पर था, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया.
सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नालॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे. दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त हुई. एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, शंघाई और तोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स 412 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,700 अंक के पार
इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 100.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 575.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

