एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में मुनाफावसूली के कारण दोनों मानक सूचकांक...बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। एशिया के अन्य बाजारों में हल्के रुख के बीच सात दिनों से जारी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक टूटा

मुंबई, 24 अप्रैल स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में मुनाफावसूली के कारण दोनों मानक सूचकांक...बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। एशिया के अन्य बाजारों में हल्के रुख के बीच सात दिनों से जारी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.01 अंक टूटकर 79,874.48 पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.3 अंक गिरकर 24,256.65 पर रहा।

पिछले सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 6,269.34 अंक यानी 8.48 प्रतिशत और निफ्टी में 1,929.8 अंक यानी 8.61 प्रतिशत की तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को सेंसेक्स 520.90 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 161.70 अंक लाभ में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).