जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 170 अंक से अधिक की गिरावट आई। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया।
मुंबई, 14 नवंबर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 170 अंक से अधिक की गिरावट आई। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 170.89 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,624.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह नीचे में 61,572.03 तक आया और ऊंचे में 61,916.24 अंक तक गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.55 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,329.15 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में डॉ. रेड्डीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और मारुति शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को तेजी थी।
इस बीच, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं के दाम में कमी से थोक मुद्रास्फीति घटकर 19 महीने के निचले स्तर 8.39 प्रतिशत पर आ गयी है।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 3,958.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

