जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रूख और विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक टूट गया।
मुंबई, 15 जून वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रूख और विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक टूट गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 153.25 अंक गिरकर 52,540.32 पर आ गया, जबकि निफ्टी 39.55 अंक गिरकर 15,692.55 पर था।
सेंसेक्स से हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
वहीं, दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एमऐंडएम, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस लाभ में कारोबार कर रहे थे।
इससे पहले मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 153.13 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,693.57 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.30 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,732.10 अंक पर बंद हुआ था।
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और तोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.12 फीसदी बढ़कर 121.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,502.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

