Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त
दूरसंचार, पावर और एनर्जी के शेयरों में वृद्धि से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरूआती कारोबार के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई. बीएसई का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 187.89 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 58,852.22 पर पहुंच गया तथा एनएसई का निफ्टी भी 59.85 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,563.20 पर रहा.
मुंबई, 24 नवंबर : दूरसंचार, पावर और एनर्जी के शेयरों में वृद्धि से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरूआती कारोबार के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई. बीएसई का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 187.89 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 58,852.22 पर पहुंच गया तथा एनएसई का निफ्टी भी 59.85 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,563.20 पर रहा. सेंसेक्स में भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे. इनमें 2.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. वही दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, मारुति, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयरों में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई. विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजारों में दूरसंचार क्षेत्र पर फिलहाल ख़ास ध्यान है. क्षेत्र की बड़ी कंपनियों ने दरों में बढ़ोतरी शुरू की है जिससे दूरसंचार कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा.
इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 198.44 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर 58,465.89 पर और निफ्टी 86.80 अंक या 1.96 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 17,503.35 पर बंद हुआ था. वही अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता से एशिया में अन्य बाजार मध्यम से गहरे नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स ने लगाया 1,170 अंक का गोता, रिलायंस का शेयर चार प्रतिशत टूटा
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को भी शुद्ध विक्रेता रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 4,477.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

