Sensex Update: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया.
मुंबई, 27 मार्च : घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा.
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई. इंफोसिस, विप्रो, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख सदानंद वसंत दाते को एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया
अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुआ. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

