देश की खबरें | नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में वरिष्ठ एसडीएफ नेता गिरफ्तार : सिक्किम पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेता रूप नारायण राय को महीनों से उनके आवास पर रह रही 13 वर्षीय एक लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 17 अगस्त सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेता रूप नारायण राय को महीनों से उनके आवास पर रह रही 13 वर्षीय एक लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ठाकुर थापा ने कहा कि सिक्किम पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे राय को दक्षिण सिक्किम के नामची पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपे हुए थे।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at Nandolia Organic Chemicals in Palghar: पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल.

पुलिस ने कहा कि वह लड़की के परिजनों को यह आश्वासन देकर उसे अपने घर लेकर गए थे कि वह उसे अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि राय ने उसका यौन शोषण किया। लड़की पिछले हफ्ते अपने घर लौटी और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के भाई ने 14 अगस्त को मेल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | Nithyananda: देश से फरार नित्यानंद स्वामी गणेश चतुर्थी पर अपने खुद के रिजर्व बैंक की करने जा रहे हैं स्थापना.

थापा ने कहा कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चुबा पेरबिंग गांव में छापा मारा और राय को गिरफ्तार किया।

थापा ने कहा कि राय को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसडीएफ ने इस बीच कहा कि आरोपों के मद्देनजर राय को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट