देश की खबरें | तमिलनाडु में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, विपक्ष ने जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने खुद को कथित तौर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोयंबटूर, सात जुलाई तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने खुद को कथित तौर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी तथा अन्य ने पुलिस अधिकारी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम के महासचिव पलानीस्वामी ने मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि डीआईजी सी विजय कुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2009 बैच के अधिकारी विजय कुमार करीब 45 वर्ष के थे । उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में डीआईजी का पदभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस उपायुक्त के रूप में सेवाएं दी थीं।

वह कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में पुलिस अधीक्षक पद पर भी कार्य कर चुके थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह राज्य के थेनी जिले से थे और उनका अंतिम संस्कार संभवत: वहीं होगा।

तमिलनाडु के मंत्री एम पी सामीनाथन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तमिलनाडु में हाल के वर्षों में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह दूसरा मामला है।

इससे पहले तिरुचेंनगोड़े की तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक विष्णु प्रिया ने 2015 में नमक्कल जिले में स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

रज्यपाल रवि ने विजयकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राजभवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘ युवा तथा काबिल पुलिस अधिकारी के निधन के बारे में जान कर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह सी विजयकुमार की मौत की खबर से शोकाकुल तथा स्तब्ध हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विजयकुमार ने तमिलनाडु पुलिस बल में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं जिसमें जिले का पुलिस अधीक्षक पद शामिल है। उनका निधन तमिलनाडु पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है। उनके परिवार, मित्रों तथा पुलिस बल के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

पलानीस्वामी ने ट्वीट किया कि विजयकुमार की कथित आत्महत्या ‘‘कई संदेह पैदा करती है। इसलिए आईपीएस विजयकुमार की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए और सच्चाई का पता लगाया जाना चाहिए।’’

भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी कुमार की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

इनके अलावा एमडीएमके प्रमुख वाइको, पीएमके के संस्थापक डॉ एस रामदास तथा कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी