देश की खबरें | वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 31 मई भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं और प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

कृष्ण फिलहाल सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (डीजी) हैं

आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र कृष्ण, आईपीएस में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक हैं।

उन्होंने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), लखनऊ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), नोएडा के एसएसपी, लखनऊ जोन के महानिरीक्षक (आईजी) और आगरा जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सहित कई पदों पर सेवा दी है।

वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी (ऑपरेशन) के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now