देश की खबरें | वरिष्ठ भारतीय राजनयिक सीरिया पहुंचे, दोनों पक्षों ने सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने रविवार को वर्तमान अकादमिक वर्ष में सीरिया के विद्यार्थियों के लिए 200 छात्रवृतियों की घोषणा की और दोनों देशों ने सहयोग के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, औषधि, नागर विमानन और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे विभन्न क्षेत्रों की पहचान की।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भारत ने रविवार को वर्तमान अकादमिक वर्ष में सीरिया के विद्यार्थियों के लिए 200 छात्रवृतियों की घोषणा की और दोनों देशों ने सहयोग के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, औषधि, नागर विमानन और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे विभन्न क्षेत्रों की पहचान की।

विशिष्ट क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का यह निर्णय सीरिया के विदेश मंत्री फायसल मेकदाद और विदेश मंत्रालय में सचिव (वणिज्य, पासपोर्ट एवं वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) औसम सईद के बीच मुलाकात के दौरान लिया गया।

सईद रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क की यात्रा पर पहुंचे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने इस बैठक के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, औषधि, उर्वरक, नागर विमानन, व्यावसायिक प्रशिक्षण आदि समेत द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों की पहचान की।’’

सईद ने सीरिया के सामाजिक मामले एवं श्रम मंत्री मोहम्मद सैफ अल दीन से भी भेंट की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीरिया के प्रति भारत की विकास एवं मानवीय सहायता के तहत सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) ने महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के मौके पर सीरिया के जरूरतमंद लोगों के लिए दमिश्क में दूसरे कृत्रिम अंग शिविर का उद्घाटन किया।’’

इसने कहा कि उन्होंने वर्तमान अकादमिक वर्ष में ‘भारत में पढ़ें’ कार्यक्रम के तीसरे चरण में सीरियाई विद्यार्थियों के लिए 200 छात्रवृतियों की भी घोषणा की तथा पिछले दो चरणों में 1000 सीरियाई छात्र लाभान्वित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\