देश की खबरें | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की मुंबई के होटल में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सचिव पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) की दक्षिण मुंबई के एक होटल में 'रात का खाना' खाने के तुरंत बाद मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 23 फरवरी महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सचिव पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) की दक्षिण मुंबई के एक होटल में 'रात का खाना' खाने के तुरंत बाद मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को उस वक्त हुई, जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।
उन्होंने बताया कि खाना खत्म करने के तुरंत बाद वो बेचैनी महसूस करने लगे और होटल में अचानक गिर पड़े।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

