देश की खबरें | दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी की ईटानगर में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी ईटानगर स्थित अपने आधिकारिक आवास में मंगलवार को मृत पाए गए।

ईटानगर, 19 जनवरी दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी ईटानगर स्थित अपने आधिकारिक आवास में मंगलवार को मृत पाए गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां स्थित दूरदर्शन केंद्र में निदेशक (इंजीनियरिंग) और कार्यालय प्रमुख के. मोरंग (50) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि मोरंग की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को मोरंग के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनकी मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा।

अधिकारी की मौत के समय उनका परिवार साथ नहीं था। मोरंग, 1995 में भारतीय प्रसारण इंजीनियरिंग सेवा में शामिल हुए थे और वह पिछले चार साल से स्थानीय दूरदर्शन केंद्र के प्रमुख थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\