देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनकी पुत्रवधू अर्चना पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लातूर, 20 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनकी पुत्रवधू अर्चना पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अर्चना पाटिल ने इस बैठक की तारीख नहीं बताई। हालांकि सूत्रों के अनुसार यह बैठक एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई थी।

पिछले वर्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अर्चना पाटिल लातूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख से हार का सामना करना पड़ा।

शिवराज पाटिल (89) 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 1991 से 1996 तक वह लोकसभा के 10वें अध्यक्ष थे। वह पंजाब के राज्यपाल रहे और 2010 से 2015 तक उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी कार्य किया।

अर्चना पाटिल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी मुलाकात अविस्मरणीय रही। यह हम सभी के लिए ऊर्जा से भरपूर थी।’’

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए शिवराज पाटिल द्वारा नये संसद भवन के निर्माण के लिए रखे गए प्रस्ताव को मोदी ने याद किया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, सौर ऊर्जा मिशन, एक राष्ट्र- एक चुनाव और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

अर्चना पाटिल ने बताया कि एक घंटे की मुलाकात के दौरान मोदी ने सत्य साईं बाबा के पुट्टपर्थी आश्रम की अपनी यात्रा के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री को लातूर आने का निमंत्रण दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी