देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के कारण शुक्रवार को महाराष्ट्र के धुले स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहिदास पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के कारण शुक्रवार को महाराष्ट्र के धुले स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पाटिल ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे
सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
पाटिल के परिवार में दो बेटे विधायक कुणाल, विनय पाटिल और बेटी स्मिता हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य की हालिया यात्रा के दौरान रोहिदास पाटिल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
पाटिल, कांग्रेस की विभिन्न सरकारों के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक धुले ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और अब उनके बेटे कुणाल इस सीट से विधायक हैं।
पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने एक अनुभवी नेता खो दिया।
राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि पाटिल फेफड़े से संबंधी समस्या से जूझ रहे थे।
पवार ने अपने पोस्ट में कहा कि पाटिल ने धुले में कांग्रेस को मजबूत किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

