देश की खबरें | भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

राजनांदगांव, 17 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भोजवानी ने राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजनांदगांव जिले के निवासी भोजवानी को कुछ दिनों पहले इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भोजवानी के पार्थिव शरीर को राजनांदगांव ले जाया गया, आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भोजवानी की अंतिम यात्रा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके निवास से निकलेगी तथा उनके पार्थिव शरीर को जिला भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि अंतिम संस्कार यहां लखौली मुक्तिधाम में होगा।

भोजवानी पहली बार 1990 में और फिर 1998 में राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वह 1990 में अविभाजित मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा सरकार में मंत्री थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा आम जनता के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद किया।

बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,‘‘ अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने जीवन भर आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।''

उन्होंने लिखा, ''हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।''

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। सिंह राजनांदगांव से विधायक हैं।

सिंह ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ''आज भोजवानी हमें छोड़कर चले गये, यह मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू