विदेश की खबरें | सीनेट की रिपोर्ट में बोलसोनारो पर महामारी को लेकर आरोप लगाने का आग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीनेटर रेनान कैलहिरोस की रिपोर्ट महामारी के प्रबंधन के लिए सरकार के कदमों की जांच करने वाली समिति द्वारा छह महीने में तैयार की गयी है और इसे बुधवार को सीनेट की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली पर उपलब्ध कराया गया। इसमें राष्ट्रपति को आरोपों की एक श्रृंखला के आधार पर अभ्यारोपित करने की सिफारिश की गयी है। इनमें मानवता के खिलाफ अपराध जैसे आरोप भी हैं।
सीनेटर रेनान कैलहिरोस की रिपोर्ट महामारी के प्रबंधन के लिए सरकार के कदमों की जांच करने वाली समिति द्वारा छह महीने में तैयार की गयी है और इसे बुधवार को सीनेट की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली पर उपलब्ध कराया गया। इसमें राष्ट्रपति को आरोपों की एक श्रृंखला के आधार पर अभ्यारोपित करने की सिफारिश की गयी है। इनमें मानवता के खिलाफ अपराध जैसे आरोप भी हैं।
समिति के दो सदस्यों के अनुसार छह महीने के काम पर आधारित रिपोर्ट में राष्ट्रपति के खिलाफ नौ आरोप लगाए जाने का आह्वान किया गया है।
इस रिपोर्ट में समिति के सदस्य 26 अक्टूबर को मतदान करेंगे और उससे पहले इस रिपोर्ट को अब भी संशोधित किया जा सकता है। ज्यादातर आरोप दायर करने का फैसला ब्राजील के महा अभियोजक पर निर्भर करेगा जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति ने की थी।
विश्लेषकों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह कार्रवाई करेंगे या नहीं। आरोपों में सार्वजनिक धन का दुरुपयोग भी शामिल है। हालांकि राष्ट्रपति ने आरोपों का खंडन करते हुए कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है। उन्होंने बार-बार आरोप लगाया है कि यह जांच उनके खिलाफ एक राजनीतिक औजार है जिसका मकसद उनका नुकसान करना है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)