देश की खबरें | उप्र में बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।

आदित्यनाथ ने शनिवार को दूसरे चरण में 36,590 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण की प्रकिया की शुरुआत की।

यह भी पढ़े | Watan Shikhar Samman: रमेश पोखरियाल को ‘वतन शिखर सम्मान’ मिलने पर राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई.

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पांच नवनियुक्त शिक्षकों को योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ जबकि जिलों में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र वितरित किए ।

इससे पहले प्रदेश सरकार ने 16 अक्टूबर को 31,227 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे ।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लिखित आश्वासन देने को तैयार.

इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अलग-अलग जिलों में नवनियुक्ति शिक्षकों से संवाद किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा,‘‘ लोगों ने (नियुक्ति) तमाम व्यवधान डालने की कोशिश की, पहले उच्च न्यायालय में, फिर उच्च न्यायालय की डिविजन बेंच में, फिर उच्चतम न्यायालय में। अन्तत: परिणाम सामने आया, जो हमने पहले दिन बात कही थी वहीं उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने मुहर लगायी कि चयन प्रक्रिया ठीक है।’’

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यापकों से कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड- 19 से लड़ रही थी तब राज्य सरकार आपके लिये अदालत में लड़ रही थी ।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को मई में घोषित परिणामों के आधार पर सहायक बेसिक शिक्षकों के 69,000 रिक्त पदों पर भर्ती करने की 18 नवंबर को अनुमति दे दी थी ।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी