विदेश की खबरें | हांगकांग में चुनिंदा निवासियों ने चुनाव समिति के नए सदस्यों के लिए किया मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम ने विधायिका में सुधारों के बाद पहली बार हुए चुनाव को ‘‘काफी सार्थक’’ बताया।

हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम ने विधायिका में सुधारों के बाद पहली बार हुए चुनाव को ‘‘काफी सार्थक’’ बताया।

चुनाव समिति दिसंबर में चुनावों के दौरान शहर की विधायिका में 90 में से 40 सदस्यों का चुनाव करेगी। साथ ही अगले साल मार्च में होने वाले चुनावों में हांगकांग के नेता का चुनाव करेगी।

विभिन्न पेशों और उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 4,900 मतदाता 1,500 सदस्यों वाली चुनाव समिति में 364 सीटों के लिए महज 412 उम्मीदवार का चयन करेंगे।

लैम ने कहा, ‘‘आज चुनाव समिति के लिए हो रहा मतदान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी व्यवस्था में सुधार के बाद पहले चुनाव हैं। ये सुधार यह सुनिश्चित करने के लिए किए गए कि केवल देशभक्त ही निर्वाचित हों।’’

अभी यह मालूम नहीं चला है कि क्या लैम मार्च में होने वाले चुनावों में खड़ी होंगी।

गौरतलब है कि मई में विधायिका ने यह सुनिश्चित करने के लिए हांगकांग के चुनावी कानूनों में संशोधन किया गया था कि केवल ‘‘देशभक्त’’ यानी चीन के प्रति वफादार लोग ही चुनाव में हिस्सा लें। समिति में भी सदस्यों की संख्या 1,200 से बढ़ाकर 1,500 कर दी गयी थी।

रविवार को चुनाव पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच पांच मतदान केंद्रों में हो रहा है। रात तक चुनाव नतीजे आने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू