देश की खबरें | शुष्क बिहार में 70 लाख रुपये की शराब जब्त, सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के अररिया जिला में मद्य एवं निषेध विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम 70 लाख रुपये की कीमत की 648 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अररिया, 19 जुलाई बिहार के अररिया जिला में मद्य एवं निषेध विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम 70 लाख रुपये की कीमत की 648 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरएस पुलिस चौकी अंतर्गत एक टोल प्लाजा पर वाहन तलाशी अभियान के दौरान दो ट्रक से 648 कार्टन अवैध विदेशी शराब शनिवार देर शाम जब्त की गयी।

यह भी पढ़े | केरल के चेल्लनम गांव के लिए पानी बनी मुसीबत, रिहायशी इलाकों में आया समुद्र जैसा लहर- देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि जब्त की गई शराब की कीमत बाजार में लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।

पुष्कर ने बताया कि इस संबंध में दोनों वाहन के चालक और एक खलासी तथा एक स्कार्पियो वाहन में आए चार अन्य व्यक्तियों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | जयपुरः सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के विधायकों से मिलने के बाद होटल फेयरमॉन्ट से निकले: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शराब की यह खेप पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले ले जाया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पांच अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है जिसके तहत शराब का निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं उपभोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\