देश की खबरें | सीमापुरी ट्रक दुर्घटना: घायल शख्स कबाड़ के बोरों के पीछे छुपा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सीमापुरी डिपो के पास बुधवार तड़के ट्रक की चपेट में आने के बाद जख्मी हुआ प्रदीप घबरा कर रेंगता हुआ कबाड़ के बोरों के पीछे छुप गया। एक ट्रक ने एक डिवाइडर पर सो रहे उसे और पांच अन्य लोगों को कुचल दिया था।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली के सीमापुरी डिपो के पास बुधवार तड़के ट्रक की चपेट में आने के बाद जख्मी हुआ प्रदीप घबरा कर रेंगता हुआ कबाड़ के बोरों के पीछे छुप गया। एक ट्रक ने एक डिवाइडर पर सो रहे उसे और पांच अन्य लोगों को कुचल दिया था।

पुलिस ने बताया कि घटना में 30 वर्षीय प्रदीप की टांग में ‘फ्रैक्चर’ हुआ था और उसकी तलाश तब शुरू की गई जब अस्पताल ले जाने वाले लोगों में वह नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, ताहिरपुर का रहने वाला प्रदीप उन छह लोगों में शामिल था जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया था। घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हम घटनास्थल पर मिले सभी पीड़ितों को जीटीबी अस्पताल ले गए। जब हमने जांच की तो पाया कि सिर्फ पांच लोग ही अस्पताल ले जाए गए हैं जबकि पीड़ितों की संख्या छह थी।

उन्होंने बताया, “ हमने इलाके में पड़ताल की और घटना के करीब 45 मिनट बाद प्रदीप पास ही पड़े कबाड़ के बोरों के बीच में छुपा मिला। उसने हमें बताया कि ट्रक ने उन लोगों को कुचल दिया था और वह डर गया था । इसलिए रेंगते हुए इन बोरों के बीच में छुप गया।”

अधिकारी ने बताया कि प्रदीप खतरे से बाहर है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर सत्यसुंदरम ने कहा कि चालक बहुत तेज और लापरवाही से ट्रक चला रहा था।

दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

डीसीपी के मुताबिक, चार घायलों में से एक को अस्पताल में जांच करने पर मृत घोषित कर दिया गया और अन्य की जांच के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नई सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25) और शाह आलम (38) के अलावा उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनीष (16) कबाड़ बेचता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज