देश की खबरें | अटारी सीमा पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान सीमा द्वार बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बृहस्पतिवार शाम को अमृतसर में अटारी सीमा पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान भारत और पाकिस्तान के सीमा द्वार बंद रहे।

अमृतसर, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बृहस्पतिवार शाम को अमृतसर में अटारी सीमा पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के दौरान भारत और पाकिस्तान के सीमा द्वार बंद रहे।

समारोह के दौरान भारतीय परेड कमांडर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने के लिए भी आगे नहीं बढ़े।

संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) अटारी सीमा पर ‘रिट्रीट’ समारोह देखने के लिए कई आगंतुक आए थे।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और हमले में जान गंवाने वालों में अधिकतर पर्यटक थे।

इस हमले के विरोध स्वरूप भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं।

भारत ने अटारी में एकीकृत जांच चौकी को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। यह चौकी दोनों देशों के बीच एकमात्र चालू भूमि सीमा है।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बुधवार को हुई बैठक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए पांच विशिष्ट जवाबी कदमों में से यह एक कदम था। केंद्र सरकार ने बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने की भी घोषणा की थी।

बीएसएफ ने बृहस्पतिवार को बताया कि बल ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में आयोजित होने वाले ‘रिट्रीट’ समारोह को संक्षिप्त कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी