देश की खबरें | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में सुरक्षा कर्मी मामूली रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक आईईडी में हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चाईबासा (झारखंड), 30 मई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक आईईडी में हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा जराइकेला पुलिस थाने के अंतर्गत तिरिपोसी गांव के निकट जंगल में लगाये गये ‘संवर्धित विस्फोटक उपकरण’ (आईईडी) में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान विस्फोट हो गया। नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिये लगाया था।

यह विस्फोट माओवादियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों की एक संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ के तुरंत बाद हुआ।

जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विस्फोट में घायल कोबरा बल की 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार को अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई।

बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त कीं।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोल्हान क्षेत्र में वांछित माओवादी नेता मिसिर बेसरा सहित कई शीर्ष नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी