एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डुल्लू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डुल्लू

जम्मू, 22 जून जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यहां भगवती नगर आधार शिविर में व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन के साथ डुल्लू ने वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए भारी सुरक्षा वाले आधार शिविर का दौरा किया।

अमरनाथ के लिए 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होगी।

मुख्य सचिव ने आधार शिविर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को 28 जून को यहां (भगवती नगर) से रवाना किया जाएगा और अगले दिन (कश्मीर में) यात्रा शुरू होगी। हम व्यवस्था का निरीक्षण करने आए हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और हम तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर काम कर रहे हैं, ताकि उनकी यात्रा आरामदायक हो सके।’’

डुल्लू ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए ठहरने के केंद्रों और अन्य सुविधाओं की क्षमता में कई गुना वृद्धि की गई है और तीर्थयात्रा पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। जो भी करना होगा, किया जाएगा, क्योंकि यात्रा सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).