Maharashtra: विरोध प्रदर्शन के बाद देवेन्द्र फडणवीस के नागपुर आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास की सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी गई। उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के मुद्दे पर एक स्थानीय संगठन के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नागपुर, 12 जून : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास की सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी गई उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के मुद्दे पर एक स्थानीय संगठन के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
राज्य ऊर्जा विभाग का भी प्रभार संभालने वाले देवेन्द्र फडणवीस का आधिकारिक आवास सिविल लाइंस के देवगिरी में स्थित है और उनका निजी आवास धरमपथ क्षेत्र के त्रिकोणी पार्क में है, जो विरोध स्थल से तीन से चार किलोमीटर दूर स्थित है. यह भी पढ़ें : दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर एलओसी जारी नहीं कर सकते: दिल्ली उच्च न्यायालय
बुधवार को जय विदर्भ पार्टी के कई कार्यकर्ता वैरायटी स्क्वायर पर एकत्र हुए और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर फडणवीस के दोनों घरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

