विदेश की खबरें | सूडान में सुरक्षा बलों ने दो प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी: डॉक्टरों की समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी देशों ने सूडान के नये सैन्य शासकों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने देने की बार-बार अपील की। उसके बावजूद शनिवार को सुरक्षा बलों ने गोली चलाई।

पश्चिमी देशों ने सूडान के नये सैन्य शासकों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने देने की बार-बार अपील की। उसके बावजूद शनिवार को सुरक्षा बलों ने गोली चलाई।

सूडान में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हजारों सूडानवासी शनिवार को सड़कों पर उतरे और उन्होंने ढोल की थापों के साथ ‘इंकलाब, इंकलाब’ के नारे लगाए।

सैन्य तख्तापलट से लोकतंत्र की तरफ देश के हस्तांतरण की पहले ही अस्थिर प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है।

लोकतंत्र समर्थक समूहों ने अपदस्थ की गई सरकार की बहाली के लिए दबाव बनाने और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों की हिरासत से रिहाई की मांग को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन मार्च का आह्वान किया था।

सूडान में लोकतंत्र की ओर बढ़ने की दो वर्ष से जारी प्रक्रिया अस्थिर है लेकिन उसे पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि सैन्य तख्तापलट के कारण इसके और अस्थिर होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने सूडान के सैन्य नेता जनरल आब्देल फत्ताह बरहान को चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनकारियों के साथ सेना के बर्ताव को वह परीक्षा के तौर पर देखते हैं और उन्होंने इस लिहाज से संयम बरतने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\