Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया, तलाश अभियान जारी
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है.
राजौरी/जम्मू, 13 अप्रैल : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे. सूत्रों ने कहा, ‘‘अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है.’’ यह भी पढ़ें : Mumbai Police: बिना हेलमेट स्कूटी चला रहीं थी दो महिला पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ठोका जुर्माना
सूत्रों ने दावा किया कि क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है और कुछ और बरामदगी की उम्मीद है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम केवल इतना बता सकते हैं कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है और उससे भेजा गया बरामद कर लिया गया है. विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

