एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल ईस्ट और चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये हैं।

देश की खबरें | मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये

इंफाल, 31 अक्टूबर मणिपुर के इंफाल ईस्ट और चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक जब्त किये हैं।

पुलिस ने एक बयान में सोमवार रात कहा कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे में इंफाल ईस्ट जिले के संजेनबाम खुल्लन, गौरानगर और तेराखोंग गांव से चार आग्नेयास्त्र, 20 हथगोले और राइफल की पांच खाली मैगजीन जब्त की हैं।

इंफाल ईस्ट जिले में संजेनलोक हिल और एशिंगथेम्बी हिल से नौ एमएम की दो पिस्तौल सहित छह आग्नेयास्त्र, 21 हथगोले और एक मोर्टार का गोला बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने चुराचांदपुर जिले के डी मोलजंग गांव से एक मोर्टार सहित दो आग्नेयास्त्र भी जब्त किये हैं।

बयान में कहा गया कि असम राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के संजेनलोक के आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा बनाए गए छह बंकरों को भी नष्ट कर दिया।

सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट जिले में वसूली की गतिविधियों में शामिल, प्रतिबंधित कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी के एक कैडर को भी गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).