खार्तूम में सुरक्षा बलों की छापेमारी: चार आतंकवादी ढेर, एक अधिकारी की भी मौत
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी दक्षिणी खार्तूम के गाबरा में वहीं की गई, जहां पिछले सप्ताह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच खुफिया अधिकारी मारे गए थे.
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी दक्षिणी खार्तूम के गाबरा में वहीं की गई, जहां पिछले सप्ताह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच खुफिया अधिकारी मारे गए थे. ‘जनरल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (जीआईए) ने एक बयान में बताया कि दो अन्य ठिकानों से बल ने चार अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में भी लिया है.
आतंकवादियों ने कलाश्निकोव राइफलों, आरपीजी और हथगोले से बलों पर हमला किया था. बयान में बताया गया कि तीन अधिकारी भी घायल हो गए. यह भी पढ़े : Lakhimpur Kheri Violence: अब तक नहीं हुई प्रियंका गांधी की रिहाई, सीतापुर गेस्ट हाऊस के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
जीआईए ने बताया कि उसके बलों ने रविवार को खार्तूम के ओमदुरमन में भी एक ठिकाने पर छापा मारा था, जहां से आठ संदिग्ध विदेशी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था.