एजेंसी न्यूज

Chattisgarh :सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को किया ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलों के टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है।

Chattisgarh :सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को किया ढेर
Credit -File Photo

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलों के टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है.उन्होंने बताया कि सोमवार को नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ़) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों का शव बरामद किया गया. यह भी पढ़े :Bhagalpur Accident: बिहार के भागलपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, छह की मौत

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में खोज अभियान के दौरान नक्सली डेरे से एक एके 47 राइफल समेत कई हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इलाके में खोज अभियान जारी है तथा मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इस महीने की 16 तारीख को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).