देश

Bhagalpur Accident: बिहार के भागलपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, छह की मौत

बिहार के भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर एक ट्रक के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

Bhagalpur Accident: बिहार के भागलपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, छह की मौत
Road Accident (img: File photo)

भागलपुर, 30 अप्रैल : बिहार के भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर एक ट्रक के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात तीन स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराती एनएच-80 पर भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पर पलट गया. ट्रक में जितनी गिट्टी भरी थी, वह स्कॉर्पियो पर आ गई. इसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार छह बारातियों की मौत हो गई. मृतको में दो से तीन बच्चे भी शामिल हैं. बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी. यह भी पढ़ें : UK Board Results 2024: उत्तराखंड में आज घोषित होगा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी को हटाकर शवों को बाहर निकाला व उन्हें पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा. घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).