देश की खबरें | सोमालिया में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमालिया की सरकर और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति आवास के पास बीती रात गोली चलने की बात कही, जिसके कुछ ही घंटों बाद प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की गई।
सोमालिया की सरकर और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति आवास के पास बीती रात गोली चलने की बात कही, जिसके कुछ ही घंटों बाद प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की गई।
सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य सड़कों की नाकेबंदी कर दी है।
देश में आठ फरवरी को ही चुनाव होने थे।
सूचना मंत्री उस्मान डबे ने कहा कि सशस्त्र लड़ाकों ने मोगादिशु में एक सैन्य चौकी पर बीती रात हमला किया था। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति शरीफ शेख अहमद ने दावा कि कि सरकार ने राष्ट्रपति आवास के पास एक होटल में छापा मारा, जहां एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति हसन शेख महमूद प्रदर्शन से पहले ठहरे हुए थे।
पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे के विरोध मार्च का नेतृत्व करने के कुछ ही देर बाद गोलीबारी की ताजा घटना हुई। खैरे ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर दागा गया एक गोला हवाई अड्डे के मैदान में गिरा।
संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा, ‘‘झड़प होने की ताजा घटनाएं नेताओं के आपसी मतभेद सुलझाने की फौरी जरूरत को बयां करती है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)