देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 19 लोगों को बचाया, लगातार वर्षा से नदियां उफान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के कठुआ और पुंछ जिलों में बृहस्पतिवार को पानी में फंसे 19 लोगों को डूबने से बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से प्रमुख नदी और नालों में पानी बढ़ गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 27 अगस्त सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र के कठुआ और पुंछ जिलों में बृहस्पतिवार को पानी में फंसे 19 लोगों को डूबने से बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से प्रमुख नदी और नालों में पानी बढ़ गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों के अनुसार इन लोगों को तीन अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। इनमें से सात को कठुआ जिले के धलोटी के पास से, आठ को पुंछ जिले के गुरसाई क्षेत्र से बचाया गया जो नाले में पानी बढ़ जाने से फंस गए थे। वहीं चार व्यक्तियों को पुंछ जिले में खानेतार-सालोतरी क्षेत्र में एक द्वीप से बचाया गया।

यह भी पढ़े | असम में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4 मापी गई: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू क्षेत्र में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद सभी प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं।

जम्मू में सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज शाम कठुआ जिले के धालोटी के पास उज्ह नदी के बीच बने एक द्वीप पर फंसे सात ग्रामीणों को वायुसेना ने बचाया।

यह भी पढ़े | NEET-JEE 2020 Exams 2020: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, कोरोना महामारी के बीच नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित का किया अनुरोध.

उन्होंने कहा कि यह संदेश मिलने के बाद कि सात नागरिक फंस गए है जम्मू में भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर इकाई के एक हेलीकॉप्टर को तुरंत बचाव सेवा में लगाया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, ‘‘विंग कमांडर मुकुल खरे और स्क्वाड्रन लीडर विनय पदकी हेलीकॉप्टर लेकर शाम करीब 5.15 बजे मौके पर पहुंचे।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद गरुड़ स्पेशल फोर्स के दो कमांडो नीचे उतरे और लोगों को हेलीकाप्टर तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और इतने ही बच्चों सहित सात लोगों को उज्ह नदी के तट के नजदीक एक गांव में लैंडिंग मैदान तक ले जाया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वायुसेना ने तेजी से कार्रवाई की और रात के दौरान जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने से पहले व्यक्तियों को बचा लिया। अभियान का समन्वय जम्मू एयर बेस पर चीफ आफ आपरेशंस ग्रुप कैप्टन संदीप सिंह द्वारा किया गया।’’

बुधवार शाम में वायुसेना ने राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में एक नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया था।

बृहस्पतिवार को इससे पहले दिन में अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों की सहायता से एक महिला सहित आठ लोगों को बचाया जो पुंछ जिले के गुरसाई क्षेत्र में एक नाले में पानी बढ़ने से फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि चार और लोगों को पुंछ जिले के खानेतार-सालोतरी क्षेत्र में एक द्वीप से बचाया गया। इन लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा बचाया गया।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\