देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी करने के प्रयासों के तहत पंजाब और हरियाणा में सोमवार को पुलिस ने अंतर-राज्यीय सीमाओं पर जांच की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी करने के प्रयासों के तहत पंजाब और हरियाणा में सोमवार को पुलिस ने अंतर-राज्यीय सीमाओं पर जांच की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि उन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां दोनों राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री मंगलवार को राष्ट्र ध्वज फहराएंगे।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पंजाब पुलिस ने कहा कि उसने पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिन्होंने कथित तौर पर राज्य में लक्षित हत्याएं करने की योजना बनाई थी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका में रहने वाले गोल्डी बराड़ के गुर्गे हैं।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय सीमाओं पर वाहनों की जांच तेज कर दी है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\