एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए कश्मीर में सुरक्षा इंतजाम कड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा यहां मुख्य समारोह स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए कश्मीर में सुरक्षा इंतजाम कड़े

श्रीनगर, 13 अगस्त कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा यहां मुख्य समारोह स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बख्शी स्टेडियम में मंगलवार को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ किया गया जहां कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

परेड में पुलिस, सुरक्षा बलों की टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

बिरदी ने ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा योजना बनाते समय हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हैं ताकि सब कुछ शांतिपूर्ण रहे।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि सुरक्षा अभ्यास के तहत कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

परेड के बाद कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की विविधता को रेखांकित करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).