देश की खबरें | सबरीमाला में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा, मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए मंदिर 16 अक्टूबर को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा हो गया है। मंदिर को 16 अक्टूबर की शाम को मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, नौ अक्टूबर सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा हो गया है। मंदिर को 16 अक्टूबर की शाम को मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार केरल सशस्त्र पुलिस (केएपी) की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट के राधाकृष्णन को सुरक्षा की देखरेख के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

विज्ञप्ति के अनुसार पत्तनमथिट्टा जिला पुलिस प्रमुख और केएपी तीसरी बटालियन के कमांडेंट विशेष अधिकारी की सहायता करेंगे।

इसके अनुसार एक समय में केवल 250 व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। वडसेरीकरा और एरुमेली को छोड़कर सबरीमाला के अन्य सभी मार्ग बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं को कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करना होगा।

मंदिर 16 अक्टूबर की शाम को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा और 17 अक्टूबर की सुबह से पांच दिनों तक नियमित पूजा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\