जरुरी जानकारी | प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण पांच अगस्त तक भौतिक रूप से नहीं करेगा सुनवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (एसएटी) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पांच अगस्त तक भौतिक रूप से किसी भी मामले की सुनवाई नहीं होगी।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (एसएटी) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पांच अगस्त तक भौतिक रूप से किसी भी मामले की सुनवाई नहीं होगी।
इससे पहले, न्यायाधिकरण ने कहा था कि वह 17 जुलाई तक सुनवाई बंद रखेगा।
न्यायाधिकरण ने एक अधिसूचना में कहा कि मुंबई और देश के अन्य भागों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एसएटी पांच अगस्त तक मामले की भौतिक रूप से सुनवाई नहीं करेगा।
इस दौरान न्यायाधिकरण अगले आदेश तक इस सोमवार से पूर्वाह्न 11.30 से शम 4.30 तक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये काम करेगा।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.
इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से शम 4.30 बजे तक सीमित कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक कार्यों के लिये खुलेगा।
न्यायाधिकरण ने कहा कि तुरंत सुनवाई वाले महत्वपूर्ण मामलों में संबंधित पक्ष न्यायाधिकरण द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामला दर्ज करा सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार जो भी अंतरिम आदेश प्रभाव में हैं, वे अगली सुनवाई की तारीख तक अमल में रहेंगे।
इसके अलावा जिन मामलों की सुनवाई 20 से 24 जुलाई के बीच होनी थी, वे अब क्रमश: 10, 14, 15, 16 और 17 सितंबर तक के लिये स्थगति रहेंगे।
जो मामले में 27 से 31 जुलाई के दौरान सुने जाने थे, उनकी सुनवाई अब क्रमश: 21 से 25 सितंबर को होगी। वहीं जिन मामलों की सुनवाई 3,4,5 अगस्त को होनी थी, वो अब क्रमश: 5, 6, 7 अक्टूबर के लिए स्थगित रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)