लॉकडाउन में छूट के बाद सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना एक चुनौती
सबसे ज्यादा प्रभावित इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में सुबह के समय ट्रेनें और ट्रामों में भीड-भाड़ रहती है लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए नयी तरह की व्यवस्था की जा रही है ।
कोविड-19 महामारी से प्रभावित यूरोप में भी सार्वजनिक परिवहन नये रूप में सामने आ रहा है ।
सबसे ज्यादा प्रभावित इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में सुबह के समय ट्रेनें और ट्रामों में भीड-भाड़ रहती है लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए नयी तरह की व्यवस्था की जा रही है ।
कोरोना वायरस से निपटने और अर्थव्यस्था को गति देने के बीच संतुलन बनाने के प्रयास में सरकारें कई तरह के उपाय कर रही हैं।
मिलान में बसों में लाल स्टिकर लगाकर बताया जा रहा है कि कितनी दूरी पर खड़े होना है । पुर्तगाल में ट्रेनों में भी यही कवायद की जा रही है । बर्लिन में साइकिल चालकों के लिए और लेन खोले जा रहे हैं। ब्रिटेन में यात्री, बस के पिछले या बीच वाले दरवाजे से जाएंगे ताकि ड्राइवरों के संक्रमित होने का खतरा ना है।
पाबंदियों में छूट के बाद संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दुनियाभर में चर्चा तेज हो गयी है ।
फ्रांस में सख्त लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दिए जाने की घोषणा कर चुके प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्रमुख जरिया माना है ।
पाबंदियों में ढील दिए जाने के बीच स्वास्थ्य अधिकारी भी नजर रखेंगे कि क्या वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

