एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में मंगलवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों को द्वितीय विश्व युद्ध से संबंधित अवशेष मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष मिले

इंफाल, 22 जुलाई मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में मंगलवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों को द्वितीय विश्व युद्ध से संबंधित अवशेष मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लांगथबल में निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान ये वस्तुएं जमीन के नीचे चार फुट की गहराई पर मिलीं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में जंग लगे खाली डिब्बे, पानी की बोतलें, एक ग्रेनेड, गोले, फावड़े और जंग लगे टिन के डिब्बे बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये वस्तुएं 1944 में इंफाल की लड़ाई लड़ रहे मित्र देशों के सैनिकों द्वारा छोड़ी गई थीं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पास कांचीपुर पहाड़ियों पर मित्र देशों की सेनाओं का एक शिविर था।

इंपीरियल जापान की सेना ने मणिपुर की पहाड़ियों को घेर लिया था लेकिन इंफाल घाटी में मित्र देशों की सेना के शिविरों पर कब्जा नहीं कर सकी।

इंफाल और कोहिमा की लड़ाई युद्ध की निर्णायक लड़ाइयों में से एक मानी जाती है।

इसमें इंपीरियल जापान, आज़ाद हिंद फौज और मित्र सेनाएं शामिल थीं।

इंफाल के युद्ध में मित्र देशों की सेना को महत्वपूर्ण विजय मिली जिसने जापानी सेनाओं को तत्कालीन ब्रिटिश भारत में प्रवेश करने से रोक दिया था।

इंफाल के युद्ध में 54,000 से अधिक जापानी सैनिक मारे गये या घायल हुए, जबकि 12,000 से अधिक मित्र देशों के सैनिक मारे गये या घायल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).