देश की खबरें | भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास का दूसरा सत्र उत्तराखंड में शुरू हुआ : रक्षा मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक-2’ सोमवार को उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हो गया।

नयी दिल्ली, आठ मार्च रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक-2’ सोमवार को उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हो गया।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का प्रथम सत्र नवंबर 2019 में ताशकंद में हुआ था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास का दूसरा सत्र चौबटिया, उत्तराखंड में आज से शुरू हो गया। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग में मील का पत्थर है।’’

कार्यालय ने कहा, ‘‘सिंह ने दुस्तलिक-2 की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। ’’

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के करीब 45 सैन्य कर्मी इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास में मुख्य जोर आतंकवाद की रोकथाम पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\