देश की खबरें | अंडमान में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दूसरी मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने के साथ ही इस घातक वायरस के कारण अब तक केंद्र शासित प्रदेश में दो लोगों की जान जा चुकी है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
पोर्ट ब्लेयर, 30 जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने के साथ ही इस घातक वायरस के कारण अब तक केंद्र शासित प्रदेश में दो लोगों की जान जा चुकी है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
यहां स्थित जीबी पंत अस्पताल में इलाज के दौरान पोर्ट ब्लेयर के टेलोराबाद इलाके के निवासी की कोविड-19 बीमारी के कारण बुधवार को मौत हो गई।
यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि जान गंवाने वाला व्यक्ति मधुमेह से भी पीड़ित था।
बुलेटिन के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 428 तक पहुंच गई।
इसके मुताबिक, अब तक 201 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 225 मरीज उपचाराधीन हैं।
वायरस की रोकथाम के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने एक अगस्त से सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)