एजेंसी न्यूज

सुलतानपुर में सामने आया कोरोना वायरस का दूसरा मामला

यहां पहला मामला सोमवार को सामने आया था।

सुलतानपुर में सामने आया कोरोना वायरस का दूसरा मामला
जमात

सुलतानपुर, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया।

यहां पहला मामला सोमवार को सामने आया था।

पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि संक्रमित पाया गया यह व्यक्ति सूडान का नागरिक है।

उन्होंने बताया कि जिले में लगभग एक पखवाड़े पूर्व आये सूडान के 10 नागरिकों को जिला प्रशासन ने फरीदपुर के पृथक क्रेन्द्र में रखा है।

मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल को निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में शामिल 10 सूडानी सहित 14 व्यक्तियों के नमूने जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे गये थे ।

उन्होंने बताया कि उक्त 14 लोग खैराबाद स्थित जामे इस्लामिया स्कूल में ठहरे थे। अब दूसरा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है ।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).