एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में 25 अगस्त से शुरु होगा टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ लोगों के टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान बुधवार, 25 अगस्त से शुरू होगा।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में 25 अगस्त से शुरु होगा टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान

भोपाल, 24 अगस्त मध्य प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ लोगों के टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान बुधवार, 25 अगस्त से शुरू होगा।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण के लिए दो दिवसीय (25-26 अगस्त) मेगा अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें विशेष तौर पर उन लोगों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनके टीके की दूसरी खुराक बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन पहली और दूसरी दोनों खुराकें दी जाएंगी जबकि दूसरे दिन केवल उन्हीं लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनको दूसरी खुराक लगनी है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज जवाहर चौक क्षेत्र में जैन मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां कल मुख्यमंत्री आधिकारिक तौर पर टीकाकरण के दूसरे मेगा अभियान की शुरूआत करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात तक प्रदेश में कुल चार करोड़ एक लाख से अधिक टीके की खुराकें लगायी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).