विदेश की खबरें | ट्रंप की हत्या की दूसरी बार कोशिश, संदिग्ध हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रविवार को उस समय कोशिश की गई जब वह अपने गोल्फ क्लब में खेल रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 सितंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रविवार को उस समय कोशिश की गई जब वह अपने गोल्फ क्लब में खेल रहे थे।

संघीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने इस कोशिश को विफल कर दिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना से मात्र नौ सप्ताह पहले ही एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप (78) को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी।

मियामी में प्रभारी विशेष एजेंट राफेल बैरोस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने वेस्ट पाम बीच में ‘ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब’ की सीमा के पास मौजूद एक बंदूकधारी पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने कहा कि एजेंसी अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकती कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने भी ‘‘हमारे एजेंट पर गोली चलाई या नहीं।’’

ट्रंप जहां गोल्फ खेल रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे ‘अमेरिकी सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने देखा कि लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच से एक राइफल की नाल दिख रही है।

पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक एजेंट ने गोली चलाई जिसके बाद वहां मौजूद संदिग्ध भाग गया।

ट्रंप के प्रचार अभियान के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने इसके तुरंत बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के पास गोलियां चलीं लेकिन वह सुरक्षित हैं। इस समय कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।’’

ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘मेरे आस-पास गोलीबारी की आवाजें आ रही थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर हो जाएं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कोई चीज नहीं रोक सकती।’’

कानून प्रवर्तन विभाग से जुड़े तीन सूत्रों के अनुसार, हवाई स्थित एक छोटी निर्माण कंपनी के 58 वर्षीय मालिक रयान वेस्ले राउथ को रविवार की घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

राउथ पूर्व राष्ट्रपति का आलोचक है।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, राउथ का नॉर्थ कैरोलाइना में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह राजनीति से जुड़े मामलों पर अक्सर पोस्ट साझा करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, राउथ 2019 से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चंदा देता रहा है।

राउथ ने 2023 में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से एक साक्षात्कार में कहा था कि वह तालिबान से बचकर आए अफगान सैनिकों को यूक्रेन के लिए भर्ती करना चाहता है। उसने कहा था कि उसकी योजना उन्हें अवैध रूप से पाकिस्तान और ईरान के जरिए यूक्रेन ले जाने की है। उसने कहा था कि दर्जनों लोगों ने इसमें रुचि व्यक्त की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस मामले की जांच से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया गया है।

हैरिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

बाइडन ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के पास ‘‘पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हर संसाधन और क्षमता हो।’’

इससे पहले, अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो ने बताया कि ट्रंप के गोल्फ क्लब में रविवार को ‘‘उनकी हत्या की कोशिश’’ की गई।

मार्टिन काउंटी के शेरिफ विलियम स्नाइडर के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति का व्यवहार शांत और संतुलित था तथा जब उसे पकड़ा तो उसने यह भी नहीं पूछा कि उसे क्यों पकड़ा गया है।

इस बीच, ट्रंप ने उनकी हत्या के दूसरे प्रयास के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘सीक्रेट सर्विस’ और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने शानदार काम किया। मुझे अमेरिकी होने पर बहुत गर्व है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\