जरुरी जानकारी | निेवेशकों का पैसा निकालने को एमपीएस समूह की कंपनियों, चार अन्य की संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) निवेशकों का पैसा निकालने के लिए 30 जून को एमपीएस ग्रुप, विबग्योर ग्रुप, प्रयाग ग्रुप, पाइलन ग्रुप और मल्टीपर्पज बायोस इंडिया ग्रुप की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इनकी नीलामी करीब 64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) निवेशकों का पैसा निकालने के लिए 30 जून को एमपीएस ग्रुप, विबग्योर ग्रुप, प्रयाग ग्रुप, पाइलन ग्रुप और मल्टीपर्पज बायोस इंडिया ग्रुप की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इनकी नीलामी करीब 64 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

सेबी ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि नीलाम की जाने वाली संपत्तियां पश्चिम बंगाल में है। जिन 20 संपत्तियों की नीलामी की जानी है उनमें जमीन के टुकड़े, कई मंजिला इमारतें, एक कार्यालय स्थल, एक वाणिज्यिक स्थल और एक फ्लैट शामिल हैं।

इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए सेबी ने कहा कि संपत्तियों की नीलामी 30 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच ऑनलाइन की जाएगी। नोटिस के मुताबिक, इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य लगभग 64 करोड़ रुपये आंका गया है।

सेबी द्वारा क्विकर रियल्टी को संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।

नियामक ने कहा कि बोलीदाताओं को अपनी बोलियां जमा करने से इन संपत्तियों की स्वतंत्र रूप से खुद जांच करनी चाहिए।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘इन संपत्तियों की नीलामी सभी मौजूदा और भविष्य की देयता के साथ की जाएगी। सेबी किसी भी तीसरे पक्ष के दावों / अधिकारों / बकाया के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।’’

निवेशकों का पैसा ब्याज सहित वापस न करने पर सेबी पहले ही इन कंपनियों कुछ संपत्तियों को कुर्क कर चुका है। एपीएस समूह की कंपनियों में एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स शामिल हैं, जिसने गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के जरिये निवेशकों से 1,520 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट