जरुरी जानकारी | सेबी सारदा समूह की संपत्ति की 17 अक्टूबर को करेगा नीलामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि वह अगले महीने सारदा समूह की कंपनियों की संपत्ति की नीलामी करेगा। अवैध योजनाओं के माध्यम से जनता से जुटाये गये धन की वसूली के लिये संपत्ति की नीलामी तीन करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि वह अगले महीने सारदा समूह की कंपनियों की संपत्ति की नीलामी करेगा। अवैध योजनाओं के माध्यम से जनता से जुटाये गये धन की वसूली के लिये संपत्ति की नीलामी तीन करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 15 सितंबर को एक नोटिस में कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थित सारदा समूह की संपत्ति की नीलामी की जाएगी।

नियामक ने कहा कि ई-नीलामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित की जाएगी। संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3.68 करोड़ रुपये रखा गया है।

सेबी ने संपत्ति की बिक्री में मदद के लिये क्विकर रियल्टी और ई-नीलामी की सुविधा प्रदाता के रूप में सी1 इंडिया को नियुक्त किया गया है।

यह नीलामी कलकत्ता उच्च न्यायालय के जून, 2022 में एक आदेश पारित करने के बाद हो रही है। अदालत ने अपने आदेश में नियामक को सारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी के साथ मामले में आगे बढ़ने का निर्देश दिया था।

सारदा समूह, 239 से अधिक निजी कंपनियों का एक समूह था। यह पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित तौर पर चिट-फंड संचालित करता था। समूह ने अप्रैल, 2013 में डूबने से पहले अवैध तरीके से 17 लाख जमाकर्ताओं से लगभग 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now