जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की छह कंपनियों को सेबी का कारण बताओ नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कम से कम छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन और सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है। कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई अडाणी समूह की कम से कम छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन और सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है। कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में यह जानकारी दी।

समूह की प्रमुख कंपनियों अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडाणी पावर, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर ने अपने-अपने जनवरी-मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय परिणामों में सेबी के नोटिस की जानकारी का खुलासा किया।

कंपनियों ने कहा कि लागू कानूनों और विनियमों का कोई भौतिक गैर-अनुपालन नहीं हुआ है और इसका कोई भौतिक परिणामी प्रभाव नहीं है।

हालांकि, अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर के अलावा शेष कम्पनियों के लेखापरीक्षकों ने वित्तीय विवरणों पर एक पात्र राय जारी की, जिसका तात्पर्य यह है कि सेबी की जांच के परिणाम का भविष्य में वित्तीय विवरणों पर असर पड़ सकता है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने अभी तक अपनी आय की घोषणा नहीं की है। एसीसी और अंबुजा सीमेंट ने कहा कि उन्हें इस मामले पर सेबी से कोई नोटिस नहीं मिला है और उनके संबंध में कोई खुला मामला नहीं है और लागू नियमों का कोई गैर-अनुपालन नहीं हुआ है।

इन छह कंपनियों को सेबी का नोटिस उस जांच का हिस्सा है, जो शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जनवरी 2023 में अडाणी समूह के खिलाफ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और शेयर मूल्य हेरफेर के गंभीर आरोप लगाने के बाद की गई थी।

अडाणी समूह ने सभी आरोपों और किसी भी गलत काम से इनकार किया है। रिपोर्ट के कारण शेयर बाजार में उसकी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई और समूह का बाजार मूल्य अपने सबसे निचले स्तर पर करीब 150 अरब अमेरिकी डॉलर तक गिर गया था। हालांकि, बाद में समूह की कंपनियों के शेयरों ने बाजार में वापसी की ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज