जरुरी जानकारी | सेबी ने भारती टेलीकॉम, सुनील मित्तल, दो अन्य के खिलाफ मामले का निपटान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारती टेलीकॉम लि. और सुनील भारती मित्तल सहित चार इकाइयों के खिलाफ भारती एयरटेल के शेयरों के खरीद-फरोख्त में भेदिया कारोबार के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले को समाप्त कर दिया है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारती टेलीकॉम लि. और सुनील भारती मित्तल सहित चार इकाइयों के खिलाफ भारती एयरटेल के शेयरों के खरीद-फरोख्त में भेदिया कारोबार के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले को समाप्त कर दिया है।

सेबी ने भारती एयरटेल के कारोबार में भेदिया कारोबार प्रतिबंध (पीआईटी) नियमों के उल्लंघन को लेकर कुछ इकाइयों की जांच की थी। इसके बाद सेबी ने यह आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

जांच की अवधि के दौरान सुनील भारती मित्तल भारती एयरटेल के चेयरमैन थे, जबकि गोपाल विट्टल इसके निदेशक और रोहित कृष्ण पुरी अनुपालन अधिकारी थी। वहीं भारती टेलीकॉम इसकी प्रवर्तक थी।

भारती एयरटेल ने अक्टूबर, 2017 में शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टाटा टेलीसर्विसेज लि. और टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लि. के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की थी। अधिग्रहण से संबंधित सूचना कथित रूप से अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) थी।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

आरोप है कि यूपीएसआई की अवधि के दौरान भारती टेलीकॉम तथा गोपाल विट्टल के बीच लेनदेन हुआ। विट्टल ने 10 अगस्त, 2017 को कंपनी के 1.21 लाख शेयर भारती टेलीकॉम को बेचे।

कंपनी की आचार संहिता के अनुसार चूंकि 50,000 से अधिक शेयरों की बिक्री की गई, ऐसे में इसके लिए अनुपालन अधिकारी की मंजूरी ली जानी चाहिए थी। यह मंजूरी कंपनी के चेयरमैन के साथ विचार-विमर्श के बाद दी जानी चाहिए थी।

इस बारे में जारी कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया था कि अनुपालन अधिकारी रोहित कृष्ण पुरी, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने विट्टल को यूपीएसआई की अवधि के दौरान शेयर बिक्री की अनुमति देकर पीआईटी नियमनों के तहत आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

हालांकि, सेबी ने निष्कर्ष दिया है कि प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध थी और इसे यूपीएसआई नहीं माना जा सकता। सेबी ने कहा कि वास्तव में यह सूचना सात जुलाई, 2017 को ही सार्वजनिक हो गई थी।

ऐसे में नियामक ने भारती टेलीकॉम, सुनील मित्तल, गोपाल विट्टल और रोहित कृष्ण पुरी के खिलाफ आरोपों नकारते हुये उनका निपटान कर दिया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान