जरुरी जानकारी | ‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों पर सेबी ने बनाई सलाहकार समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने ‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों पर एक सलाहकार समिति का गठन किया है, जो इस तरह के साधनों के विकास को बढ़ावा देने वाली सिफारिशें करेगी।

नयी दिल्ली, 20 जून बाजार नियामक सेबी ने ‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों पर एक सलाहकार समिति का गठन किया है, जो इस तरह के साधनों के विकास को बढ़ावा देने वाली सिफारिशें करेगी।

‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों में वैसे वित्तीय उत्पाद शामिल हैं, जिसमें बांड और इक्विटी शेयर दोनों की विशेषताएं होती हैं। रीट और इनविट को हाइब्रिड प्रतिभूतियों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ये भारतीय संदर्भ में निवेश के अपेक्षाकृत नए साधन हैं लेकिन वैश्विक बाजारों में बेहद लोकप्रिय हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अद्यतन जानकारी के मुताबिक इस 20 सदस्यीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक (नैबफिड) के अध्यक्ष के वी कामत करेंगे।

इसके अलावा समिति में बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) एवं रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) के शीर्ष अधिकारी और वित्त के साथ-साथ कानूनी जानकार एवं सेबी के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इस समिति को देश में हाइब्रिड प्रतिभूतियों के प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों के विकास और नियमन से संबंधित मुद्दों पर सेबी को सलाह देने का काम दिया गया है। इसके अलावा यह भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण की जरूरतों के संदर्भ में हाइब्रिड प्रतिभूतियों के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की पहचान करेगी और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकासशील उपकरणों के लिए सिफारिशें भी करेगी।

इसके अलावा यह पैनल पूंजी बाजार के माध्यम से बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण पर सिफारिशें भी देगा। पैनल निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए हाइब्रिड प्रतिभूतियों में अधिक खुदरा भागीदारी की सुविधा के लिए सुझाव देने और निवेशकों के बीच हाइब्रिड प्रतिभूतियों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने से जुड़ी सिफारिशें भी देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी