जरुरी जानकारी | सेबी ने साइबर सुरक्षा पर समिति का पुनर्गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने साइबर सुरक्षा पर अपनी उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। यह समिति दरअसल पूंजी बाजार को साइबर संबंधी हमलों से बचाने के उपाय सुझाती है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने साइबर सुरक्षा पर अपनी उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। यह समिति दरअसल पूंजी बाजार को साइबर संबंधी हमलों से बचाने के उपाय सुझाती है।

इस समिति में अब छह सदस्य हो गए हैं और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी) के महानिदेशक नवीन कुमार सिंह करेंगे।

सेबी की तरफ से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, इस समिति में पहले केवल चार ही सदस्य थे।

समिति में अन्य सदस्यों के रूप में भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) के महानिदेशक संजय बहल और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी-बेंगलुरु) में मुख्य शोध वैज्ञानिक एच कृष्णमूर्ति को शामिल किया गया हैं।

इस समिति को सेबी के साथ-साथ पूरे पूंजी बाजार के लिए साइबर सुरक्षा पहल की देखरेख और समग्र रास्ता दिखाने का काम सौंपा गया है।

इसके अलावा यह समिति सेबी को विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्था या व्यवहार तथा उद्योग मानकों के अनुरूप साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को तैयार करने और बनाए रखने में भारतीय पूंजी बाजार संरचना की आवश्यकता के अनुसार सलाह भी देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज