जरुरी जानकारी | निवेशकों के बकाया की वसूली को सेबी का रोज वैली, चार अन्य के बैंक, डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रोज वैली होटल्स एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड और उसके तत्कालीन निदेशकों के बैंक खातों, शेयर और म्यूचुअल फंड खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

नयी दिल्ली, सात जून भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रोज वैली होटल्स एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड और उसके तत्कालीन निदेशकों के बैंक खातों, शेयर और म्यूचुअल फंड खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

बाजार नियामक ने निवेशकों का 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया निकालने के लिए यह कदम उठाया है।

सेबी ने सोमवार को जारी कुर्की नोटिस में कहा कि निवेशकों को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर एकत्र किए गए 1,006.70 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कंपनी के खिलाफ यह वसूली प्रक्रिया शुरू की गई है।

सेबी ने बैंकों को रोज वैली और उसके तत्कालीन निदेशकों....गौतम कुंडू, अशोक कुमार साहा, शिबमय दत्ता और अबीर कुंडू के खातों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड से किसी भी तरह के पैसे निकालने की अनुमति नहीं देने के लिए कहा है। नियामक ने हालांकि, ऋण की अनुमति दी है।

इसके अलावा बाजार नियामक ने सभी बैंकों को ‘डिफॉल्टरों’ के लॉकर समेत सभी खातों को भी कुर्क करने का आदेश दिया है।

सेबी ने नवंबर, 2017 में रोज वैली और उसके तब के निदेशकों को निवेशकों के हजारों करोड़ों रुपये को वापस करने का निर्देश दिया था। निवेशकों ने यह पैसा समूह की होलिडे मेंबरशिप योजनाओं में लगाया था। इन योजनाओं को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा इन लोगों पर बाजार में कारोबार का चार साल का प्रतिबंध भी लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\